गुरुवार, 4 दिसंबर 2014

गणेश मानस पूजा

(५.) मधुपर्क & तेल- 
हे गणपति! देखिए! स्नान की वेला प्रारंभ हो चुकी है हे विनायक! इस मधुर सुगंध वाले मधुपर्क से पुनः आचमन कीजिए, जिसको मैंने गौ के घृत और दही में शहद, शक्कर एवं जल मिलाकर तैयार किया है हे भक्तप्रिय! इस मिश्रण से आचमन कीजिए


हे ढूण्ढ़ि! कृपया इस सुगंधित तेल को स्वीकार कीजिए, जिसे मैंने जेठी एवं चंपक के पुष्पों से तैयार किया है मैं इस तेल का आपके संपूर्ण शरीर पर लेपन करता हूँ हे कपिल! तेल लगाने के पश्चात् आप अत्यंत प्रमुदित हो रहे हैं और अपनी सूंड उठाकर हर्षित हो रहे हैं






Ganesh Manas Puja 5. Madhuparka & Oil for Ganesha

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Translate