आरती लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आरती लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 17 दिसंबर 2014

गणेश मानस पूजा

(३९.) आरती
गणेशजी के हाथों में स्वर्ण के थाल में दीपक और कपूर प्रज्ज्वलित हो रहे हैं 


गणेशजी सपरिवार सीतारामजी की आरती कर रहे हैं। 



पार्वतीजी और ऋद्धि-सिद्धि मधुर स्वरमें आरती गा रही हैं। 



उसके पश्चात् श्रीगणेश सभी ऋषि-मुनि, गंधर्व-अप्सराओं को प्रसाद दे रहे हैं। 
  


Ganesh Manas Puja 39. Aarti by Ganesha 
गणेश मानस पूजा

(२६.) नीराजन/ शृंगार आरती- 
हे विघ्नराज गणेश! स्वर्ण के इस थाल में प्रज्ज्वलित कपूर एवं असंख्य बत्तियों द्वारा मैं गंगा तट पर ऋद्धि-सिद्धि सहित सिंहासन पर विराजमान आप गणेश का नीराजन (शृंगार आरती) करता हूँ कृपया अपने भक्तजनों के मस्तिष्क में छाए हुए अज्ञान के अंधकार को दूर कीजिए और उन्हें अपनी विमला भक्ति की अमृतधारा से सराबोर कर दीजिए



हे शुभ-लाभ के पिता प्रिय गणेश! वेदमंत्रों, पुराणों के श्लोकों एवं आपके दिव्य नामों के उद्घोषों के संग मैं आप पर इन सुंदर पुष्पों एवं उनकी पंखुड़ियों की वर्षा कर रहा हूँ कृपया इन्हें स्वीकार कर प्रसन्न होइए



Ganesh Manas Puja 26. Ganesha's neerajan (Shringar aarti) 

शनिवार, 6 दिसंबर 2014

गणेश मानस पूजा


(१५.) दीपक एवं मंगला आरती- 
सिंहासन के दोनों ओर बड़े-बड़े लंबे स्वर्ण के दीपक लगे हुए हैं, इनमें विविध प्रकार के घृतों एवं तेलों में डूबी हुई अनेक मनोहर कपास की बत्तियाँ जल रही हैं और अपना तीव्र प्रकाश फैला रही हैं 



हे मंगलदाता श्रीगणेश! मैंने अपने मस्तिष्क में ये सुंदर दीपक आपकी अर्चना के लिए तैयार किए हैं कुछ दीपक इस स्वर्ण के थाल में रखकर मैं आपकी मंगला आरती कर रहा हूँ कृपया इन दीपकों को स्वीकार कीजिए और हमारे जीवन से भी अज्ञान के अंधकार को दूर कीजिए 


आहा! इन दीपकों की नाचती हुई लपटों में मुस्कुराते हुए आपका सौंदर्य तप्त स्वर्ण की भाँति और भी अधिक निखर गया है और भक्तों के हृदय को चुंबक की भाँति अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। 

आरती के जगमगाते प्रकाश में झिलमिलाता आपका सौंदर्य और भी अधिक मादक हो गया है।   



Ganesh Manas Puja 15. Lamp (Deepak) & Mangala Aaarti for Ganesha 

Translate